मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के बीच कामकाज का नया बंटवारा किया। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों और कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि सचिवालय का काम अधिक सुचारु रूप से चल सके। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को समन्वय से जुड़े मामलों, ट्रांसफर संबंधी फाइलों, सिंहस्थ से जुड़ी ए-प्लस नोटशीट और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही इंदौर और उज्जैन संभाग से जुड़े मामलों की निगरानी भी वे करेंगे। 


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: गर्म हवाओं का अटैक, मध्यप्रदेश में बढ़ी झुलसाने वाली गर्मी, आज 11 जिलों में लू का अलर्ट


सचिव आलोक कुमार सिंह को सरकारी और गैर-सरकारी नियुक्तियों, सांसदों और विधायकों से जुड़े कार्यों के साथ कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से जुड़े मामलों को भी वे देखेंगे। सचिव टी. इल्याराजा को केंद्र सरकार और दिल्ली से जुड़े मामलों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वे केंद्र के साथ तालमेल और लंबित विषयों पर काम करेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को विभिन्न विभागों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वे सीएम कार्यालय की विजिलेंस शाखा, सरकार के संकल्प पत्र की मॉनिटरिंग, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विधायक डैशबोर्ड और आईटी सेल की देखरेख करेंगे।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में लॉरेंस गैंग पर शिकंजा: गिरोह का ‘कॉर्पोरेट मॉडल’ उजागर, 10 करोड़ के फिरौती केस में तीन गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *