मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” को देशभर में अच्छी सफलता मिल रही है। जल शक्ति मंत्रालय की 22 अप्रैल की रैंकिंग में प्रदेश के डिंडोरी जिले ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि खंडवा जिला दूसरे स्थान पर रहा है। यह अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को बचाना और पुराने जल स्रोतों को फिर से सक्रिय करना है। प्रदेश में इस अभियान के तहत खेत तालाब, कुएं रिचार्ज, अमृत सरोवर, बोरवेल रिचार्ज सिस्टम, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग और तालाबों के सुधार जैसे कई काम किए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें-  MP News: दबंग IPS का ‘नो-कम्प्रोमाइज’ एक्शन, MLA के बेटे पर कार्रवाई से चर्चा में आए, कौन हैं आयुष जाखड़

डिंडोरी जिले में अब तक 1.23 लाख से अधिक जल संरचनाएं बनाई जा चुकी हैं, जबकि खंडवा में 87 हजार से ज्यादा संरचनाएं तैयार की गई हैं। पूरे मध्य प्रदेश में यह संख्या लगभग 3.97 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। सरकार का कहना है कि यह अभियान केवल सरकारी प्रयास नहीं बल्कि जनता की भागीदारी से चलाया जा रहा है। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग जल संरक्षण से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जहां गिरे, जब गिरे, वर्षा जल का संग्रह करें” संदेश को ध्यान में रखते हुए यह अभियान जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  23 लाख का घोटाला: बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में फर्जी खातों से निकाली रकम, एमपी EOW ने की 8 कर्मचारियों पर FIR

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *