ग्वालियर शहर में कार सवार बदमाशों ने बुधवार को जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने पहले तो बाइक पर जा रहे युवक पर जलती हुई सिगरेट फेंकी। जब बाइक सवार ने टोक …और पढ़ें

HighLights
- बदमाशों ने बाइक पर जा रहे युवक पर जलती हुई सिगरेट फेंकी
- जब बाइक सवार ने इसका विरोध किया तो कॉलर पकड़कर घसीटा
- बदमाशों ने बचाने के लिए आए लोगों को भी धमकाना शुरू कर दिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर में कार सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। इन बदमाशों ने पहले तो बाइक पर जा रहे युवक पर जलती हुई सिगरेट फेंकी। जब बाइक सवार ने टोका तो कॉलर पकड़कर घसीटा। कार में डाला और बेरहमी से पीटा। फिर यह बदमाश भाग गए। बाइक सवार को धमकी भी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो गोली मार देंगे।
अल्कापुरी स्थित नारायण एस्टेट के पास रहने वाले अरविंद पुत्र जागेंद्र सिंह भदौरिया अपनी बाइक से जा रहे थे। वह बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे। जैसे ही अल्मापुरी तिराहे पर पहुंचे तो यहां कार से तीन बदमाश अजय गुर्जर, विजय गुर्जर व इनके साथ चार अन्य युवक खड़े थे। यह सभी सिगरेट पी रहे थे।
