बुधवार से शुरू हुईं तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के पहले दिन पेपर लीक जैसी स्थिति बन गई, जब चार अप्रैल को होने वाला फिजिक्स का प्रश्न-पत्र एक अप्रैल को ही …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 10:17:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 10:17:29 PM (IST)

जीवाजी यूनिवर्सिटी में परीक्षा में बड़ी चूक... तय तारीख से पहले खोला फिजिक्स का पेपर, परीक्षा निरस्त
जीवाजी यूनिवर्सिटी में परीक्षा में बड़ी चूक

HighLights

  1. गुना के आरोन कॉलेज में 4 अप्रैल को होने वाला फिजिक्स का पेपर 1 अप्रैल को खुला
  2. विश्वविद्यालय ने फिजिक्स का पेपर निरस्त किया, जल्द जारी होगी नई तारीख
  3. लापरवाही बरतने पर परीक्षा अधीक्षक डॉ. सीमा कुरैशी को पद से हटाया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में स्नातक परीक्षाओं के बीच गंभीर लापरवाही सामने आई है। बुधवार से शुरू हुईं तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के पहले दिन पेपर लीक जैसी स्थिति बन गई, जब चार अप्रैल को होने वाला फिजिक्स का प्रश्न-पत्र एक अप्रैल को ही खोल दिया गया। मामला गुना जिले के शासकीय महाविद्यालय आरोन का है, जहां सुबह की पाली में मेजर सब्जेक्ट-1, ग्रुप ए: फिजिक्स (क्वांटम, एटोमिक एंड मॉलिक्यूलर फिजिक्स) का पेपर समय से पहले ही खोल दिया गया और छात्रों को बांट भी दिया गया।

छात्रों का विरोध और अधीक्षक पर गिरी गाज, प्राचार्य ने विभाग को लिखी चिट्ठी

गड़बड़ी का अहसास होने पर छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। कॉलेज प्राचार्य ने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी। साथ ही अधीक्षक सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा कुरैशी को जिम्मेदार ठहराते हुए अधीक्षक पद से हटा दिया गया है। इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र की सुरक्षा और प्रश्न-पत्रों के रख-रखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग ने मांगा प्रतिवेदन, 4 अप्रैल की परीक्षा निरस्त

उच्च शिक्षा विभाग ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा प्रो. कुमार रत्नम ने कालेज प्राचार्य से विस्तृत प्रतिवेदन तलब किया है। वहीं जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजीव मिश्रा ने चार अप्रैल को प्रस्तावित फिजिक्स का उक्त पेपर निरस्त कर दिया है। अब इस परीक्षा के आयोजन को लेकर नया नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश वन विभाग में बड़ा फेरबदल… समीता राजौरा बनीं नई मुख्य वन्य प्राणी संरक्षक, देखें लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *