राजधानी भोपाल के ज्योति टॉकीज चौराहे में सड़क मरम्मत के दौरान हुई लापरवाही का खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ा। निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन फटने से पानी सीधे बेसमेंट में बनी दुकानों में घुस गया। देखते ही देखते करीब 50 से ज्यादा दुकानों में पानी भर गया, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा।


सुबह से दुकानों में भरता रहा पानी

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे से दुकानों में पानी भरना शुरू हो गया था। दुकानदारों ने इसकी सूचना नगर निगम और संबंधित विभाग को दी, लेकिन दोपहर तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता गया। कार्रवाई न होने से आक्रोशित दुकानदार सड़क पर उतर आए और ज्योति टॉकीज चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। चौराहे पर जाम लगने से आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क निर्माण के दौरान फटी पाइप लाइन

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से ज्योति टॉकीज के पास धंसी सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। इस दौरान बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। खुदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण पानी तेजी से बेसमेंट में बनी दुकानों में भर गया।

यह भी पढ़ें-कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर किल्लत, कलेक्टर ने ली बैठक, जमाखोरी रोकने सख्त निर्देश

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों को ज्यादा नुकसान

इस इलाके में अधिकतर दुकानें मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की हैं। अचानक पानी भर जाने से कई दुकानों में रखा महंगा सामान खराब हो गया। दुकानदारों का आरोप है कि इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में छोटी दुकानों पर ताले, ट्रेनों में बंद हुआ खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए लाइनें

राहगीरों और दुकानदारों में हुई बहस

चक्काजाम के दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों और दुकानदारों के बीच कहासुनी भी हो गई। जाम की वजह से पूरे इलाके में ट्रैफिक प्रभावित रहा और काफी देर तक अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed