एनएच-44 पर ट्रक ने कार को करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। कार में चार लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। घटना का वीडियो वायरल होने से हाईवे सुरक्षा पर सवाल उठे …और पढ़ें

HighLights
- एनएच-44 पर ट्रक ने कार घसीटी।
- लगभग एक किलोमीटर तक चला हादसा।
- कार में सवार चार लोग सुरक्षित।
ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। एनएच-44 पर बझेरा से कल्याणी तिराहे के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ट्रक कार को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटते हुए नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। घटना के दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
