लोगों की गाड़ियां किराये पर लेकर हड़पने वाले गैंग का सरगना फरीदाबाद से पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके बेटे और भतीजे को भी गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 02:28:39 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 02:28:39 AM (IST)

ग्वालियर में किराए पर गाड़ियां लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने फरीदाबाद गैंग के सरगना समेत 3 को दबोचा
किराए पर गाड़ियां लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश। (AI Generated)

HighLights

  1. किराए पर गाड़ियां लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
  2. पुलिस ने फरीदाबाद गैंग के सरगना समेत 3 को दबोचा।
  3. मेवाती गैंग और अन्य आरोपियों के नाम बताए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। लोगों की गाड़ियां किराये पर लेकर हड़पने वाले गैंग का सरगना फरीदाबाद से पकड़ा गया है। उसके साथ पुलिस ने उसके बेटे और भतीजे को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस 40 में से महज सात गाड़ियां ही बरामद कर सकी है। जिन लोगों की गाड़ियां खुर्द-बुर्द की गई हैं, वे रोज क्राइम ब्रांच के चक्कर काट रहे हैं। इस गैंग ने कुछ गाड़ियां मेवाती गैंग को भी बेची हैं।

ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में ठगी

ग्वालियर और आसपास के जिलों के करीब 40 लोगों की कार, ट्रक, ट्रैक्टर किराये पर लेकर इन्हें खुर्द-बुर्द कर दिया गया। लोगों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच थाने में एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस ने हिमाचल शर्मा निवासी सिटी सेंटर के खिलाफ FIR दर्ज की थी। हिमाचल शर्मा को पुलिस ने जयपुर से पकड़ा।

पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला सुरेश पुत्र रामस्वरूप शर्मा, उम्र 63 वर्ष, उससे गाड़ियां खरीदता था। फिर इन गाड़ियों को आगे बेच देता था। पुलिस सुरेश की घेराबंदी में लगी थी और उसे हाईवे से पकड़ा।

वह इग्निस कार में पकड़ा गया, जिसमें वह रह रहा था। यह कार उसके भतीजे गोपाल पुत्र रमेश शर्मा निवासी पाली, डबुआ, फरीदाबाद की है। कार बेचने के बाद जो रुपये खातों में ट्रांसफर किए गए, वे उसके बेटे कृष्ण शर्मा के नाम हैं। पुलिस ने इसी के चलते उसके बेटे व भतीजे को भी गिरफ्तार किया है।

मेवाती गैंग और अन्य आरोपितों के नाम

पूछताछ में तीन और नाम सामने आए हैं। इसमें नूंह का रहने वाला हाजी कबाड़े का काम करता है, उसे गाड़ियां बेची गईं। पता लगा है कि हाजी ने नूंह में मेवाती गैंग को गाड़ियां बेचीं। इसके अलावा प्रतिपाल सरदार और राजेंद्र भड़ाना के भी नाम सामने आए हैं, जिन्हें सुरेश द्वारा गाड़ियां बेची गईं। अभी ये तीनों नहीं पकड़े गए हैं और इनकी तलाश जारी है।

क्राइम ब्रांच का आधिकारिक बयान

क्राइम ब्रांच के प्रभारी अमित शर्मा के अनुसार, ‘गाड़ियां किराये पर लेकर खुर्द-बुर्द करने वाली गैंग को पकड़ा गया है। उसका भतीजा और बेटा भी पकड़ा गया है। अभी तीन और लोग फरार हैं, जिनकी तलाश चल रही है।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *