देश को दालों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम आज मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में उठाया जा रहा है। दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रियों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन शनिवार सुबह 11 बजे सीहोर के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र (FLRP) में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन पर उच्चस्तरीय मंथन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बढ़ी ठंड, प्रदेश के 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

सम्मेलन में ओडिशा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, उत्तरप्रदेश और हरियाणा सहित कई दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री भाग लेंगे। एक ही मंच पर किसान, FPO, बीज उत्पादक, वैज्ञानिक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि जुटेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मेलन के दौरान खेतों का भ्रमण करेंगे और किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर वे FLRP की अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: फ्लाईओवर और सिक्सलेन निर्माण के लिए चला बुलडोजर, आनंद नगर से हटीं 146 दुकानें,मंदिर भी होगा शिफ्ट

सम्मेलन में “दालों में आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध किसान और पोषित राष्ट्र” विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर पल्सेस मिशन पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा और किसानों को उन्नत किस्मों के बीजों का वितरण भी किया जाएगा। यह सम्मेलन न केवल दाल उत्पादन बढ़ाने की रणनीति तय करेगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और देश की पोषण सुरक्षा को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *