इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से छठे चरण के अंतर्गत सड़कों की बेहतरी के लिए मिली राशि का उपयोग किया जाएगा। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 11:22:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 11:24:02 AM (IST)

मप्र की सड़कों का होगा 'हाईटेक' कायाकल्प: 9000 किमी लंबे स्टेट हाईवे का होगा थ्रीडी सर्वे, नेटवर्क सर्वे व्हीकल से होगी निगरानी
प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. कैमरों से लैस नेटवर्क सर्वे व्हीकल दौड़ेंगे सड़कों पर
  2. कंसल्टेंसी के चयन की प्रक्रिया में जुटा एमपीआरडीसी
  3. सड़कों की गुणवत्ता और नेटवर्क और बेहतर हो जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मप्र रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन(एमपीआरडीसी) प्रदेश में मौजूद अपने 15 हजार किमी लंबे रोड नेटवर्क को और बेहतर करने की कवायद कर रहा है। स्टेट हाईवे, मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) के साथ ही पुलों के विकास, बेहतर रखरखाव के साथ ही ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए नौ हजार किमी लंबी सड़कों का थ्रीडी सर्वे कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से छठे चरण के अंतर्गत सड़कों की बेहतरी के लिए मिली राशि का उपयोग किया जाएगा।

इस सर्वे के अंतर्गत स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक लोड, सड़कों की स्थिति का डेटा जुटाया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट कंपनी को अधिकृत किया जाएगा, जो थ्रीडी कैमरों से लैस नेटवर्क सर्वे व्हीकल के माध्यम से सड़कों की थ्रीडी रिकार्डिंग करेंगी। अभी तक इस प्रकार का सर्वे गूगल जैसी कंपनियां अपने मैप फीचर को अपडेट करने के लिए समय-समय पर करती हैं।

naidunia_image

इस सर्वे का उद्देश्य सड़कों की गुणवत्ता सुधारना, ब्लैक स्पाट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) की पहचान करना और भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक डेटा तैयार करना है। इसमें आधुनिक थ्री-डी लेजर स्कैनिंग तकनीक का उपयोग करके सड़कों के मौजूदा हालात, गड्ढों और ढलान की सटीक जानकारी जुटाई जाएगी। इससे सड़क निर्माण में लगने वाले समय की बचत होगी और रखरखाव का काम वैज्ञानिक तरीके से किया जा सकेगा। इससे सड़कों की गुणवत्ता बेहतर होगी और ट्रैफिक का संचालन भी बेहतर हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *