स्थिति यह है कि कौन छात्र हॉस्टल में मौजूद है, कौन बाहर गया है, कौन कई दिनों से अनुपस्थित है और किसकी गतिविधियां संदिग्ध हो सकती हैं, इसकी प्रभावी निग …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 11:38:45 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 11:39:18 AM (IST)

तिघरा हादसे के बाद सवालों के घेरे में GRMC प्रबंधन: मेडिकल हॉस्टलों की निगरानी की खुली पोल, वॉर्डन की लापरवाही आई सामने
तिघरा डैम हादसे में जान गंवाने वाले जीआरएमसी के छात्र आयुष श्रीवास्तव व गोपाल अग्रवाल।

HighLights

  1. छात्रावास वार्डन नियमित निरीक्षण नहीं करते
  2. हादसे के बाद जागा GRMC प्रबंधन
  3. आज दी जाएगी आयुष और गोपाल को श्रद्धांजलि

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष श्रीवास्तव और गोपाल अग्रवाल की तिघरा जलाशय में डूबने से हुई मौत ने मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने भले ही हॉस्टल निगरानी के लिए चीफ वार्डन और वार्डन नियुक्त कर रखे हों, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अधिकांश छात्रावास प्रभावी निगरानी से वंचित हैं।

छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन और गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, वे अपनी भूमिका निभाते नजर नहीं आ रहे हैं। न तो छात्रों की नियमित निगरानी हो रही है और न ही उनकी आवाजाही का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जा रहा है। जीआरएमसी और जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में कुल आठ छात्रावास संचालित हैं। प्रत्येक छात्रावास में वार्डन और सहायक वार्डन नियुक्त हैं, जिनका दायित्व छात्रों की सुरक्षा और गतिविधियों की निगरानी करना है, लेकिन अधिकांश वार्डन नियमित निरीक्षण तक नहीं करते। स्थिति यह है कि कौन छात्र हॉस्टल में मौजूद है, कौन बाहर गया है, कौन कई दिनों से अनुपस्थित है और किसकी गतिविधियां संदिग्ध हो सकती हैं, इसकी प्रभावी निगरानी नहीं हो रही है।

naidunia_image

रविशंकर हॉस्टल के छात्र थे दोनों मृतक

तिघरा हादसे में जान गंवाने वाले आयुष श्रीवास्तव और गोपाल अग्रवाल रविशंकर हॉस्टल के कमरा नंबर 82 और 85 में रहते थे। दोनों एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र थे। हाॅस्टल स्तर पर निगरानी और अनुशासन व्यवस्था प्रभावी होती तो क्या दोनों छात्र बिना किसी जानकारी के बाहर जा पाते।

हादसे के बाद जागा प्रबंधन, अब होगी काउंसलिंग

दो छात्रों की मौत के बाद कॉलेज प्रबंधन सक्रिय हुआ है। अब छात्रों की काउंसलिंग कराई जाएगी, जिसमें उनके अभिभावकों को भी शामिल किया जाएगा। छात्रों को सुरक्षा, अनुशासन और जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचने के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

जीआरएमसी में आज श्रद्धाजंलि सभा

जीआरएमसी में अध्ययनरत एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष श्रीवास्तव व गोपाल अग्रवाल के निधन पर सोमवार को श्रद्धाजंलि सभा होगी। सभा सुबह दस बजे नवीन एकेडमिक ब्लाक के तृतीय तल स्थित स्मार्ट क्लास एलटी में होगी।

छात्रावासों में निवासरत छात्र छात्राओं के नियम बने है। समय समय पर चीफ वार्डन और वार्डन निरीक्षण भी करते हैं। सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। – डॉ. मनीष चतुर्वेदी, प्रवक्ता, जीआरएमसी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *