खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राजधानी भोपाल के भीमनगर क्षेत्र का दौरा कर आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। “विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक काफिले के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उपयोग कर क्षेत्र की संकरी गलियों तक पहुंचकर लोगों को चौंका दिया।
2 of 4
सीएम यादव ने टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के परिजनों के साथ सेल्फी भी ली।
– फोटो : अमर उजाला
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। क्षेत्र के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से खुलकर बातचीत की और अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचकर उसे सम्मानित किया। उन्होंने चांदनी और उसके परिवार से मुलाकात कर सफलता की बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ आत्मीय बातचीत की और यादगार पल के रूप में सेल्फी भी ली।
इलाके में सीएम मोहन यादव को देख लोग चौंक गए।
– फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी की उपलब्धि संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने जो सफलता हासिल की है, वह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईवी से सफर करने के अनुभव को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल ईंधन की बचत करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाने की अपील की।
4 of 4
सीएम मोहन यादव ईवी से भीमनगर की गलियों में घूमे
– फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के अचानक क्षेत्र में पहुंचने से भीमनगर के लोग उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जबकि बच्चों और महिलाओं से उन्होंने आत्मीयता से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार समाज के हर वर्ग के विकास और जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है। दौरे के दौरान क्षेत्र का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा दिखाई दिया और लोगों ने मुख्यमंत्री के सहज एवं सरल व्यवहार की सराहना की।