नया एजुकेशन पोर्टल शिक्षकों के लिए कई सारी मुश्किलें लेकर आया है। एक तो ई-अटेंडेंस की और दूसरी सर्विस बुक अपडेशन की है। ई-अटेंडेंस तो अब शिक्षकों ने ल …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 08:54:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 08:54:55 PM (IST)

MP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर... सर्विस बुक अपडेट करना अनिवार्य, रुक सकती है सालाना वेतन वृद्धि
MP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, AI Generated

HighLights

  1. एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर सर्विस बुक अपडेट कराने के लिए भटक रहे शिक्षक
  2. 31 मार्च तक रिकॉर्ड अपडेट न होने पर रुक सकती है सालाना वेतन वृद्धि
  3. ई-अटेंडेंस के बाद अब सर्विस बुक अपडेशन बना शिक्षकों के लिए सिरदर्द

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नया एजुकेशन पोर्टल शिक्षकों के लिए कई सारी मुश्किलें लेकर आया है। एक तो ई-अटेंडेंस की और दूसरी सर्विस बुक अपडेशन की है। ई-अटेंडेंस तो अब शिक्षकों ने लगाना शुरू कर दिया है। लेकिन विभाग का फरमान आया है कि उन्हें अब नए पोर्टल पर एक बार फिर से अपनी सर्विस बुक अपडेट करानी है। सर्विस बुक अपडेट कराने के लिए उन्हें संकुल केंद्र सहित बीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सभी शिक्षकों को मार्च से पहले अपनी सर्विस बुक अपडेट करानी है।

क्या होती है सर्विस बुक और इसका महत्व

हर सरकारी कर्मचारी की तरह शिक्षकों की भी सर्विस बुक होती है। जिसमें उनकी अपने पद पर जॉइनिंग से लेकर रिटायरमेंट तक के बीच की चीजें लिखी जाती हैं। मसलन उसने कितनी छुट्टी ली, कभी कोई सजा मिली या प्रमोशन आदि सभी की जानकारी इसमें होती है। साथ ही शिक्षक की पूरी शिक्षा से लेकर परिवार की कुछ जानकारी भी इसमें रहती है। इसी बुक के आधार पर शिक्षकों का प्रमोशन, क्रमोन्नति व रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी बनती है। इसलिए सर्विस बुक शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण होती है।

डिजिटलाइजेशन और तकनीकी परेशानियां

एजुकेशन पोर्टल 3 के पहले एजुकेशन पोर्टल एक, फिर दो में अपनी सर्विस बुक को अपडेट करा चुके हैं। चूंकि पोर्टल पर अपडेट होने के बाद यदि कोई गलती या जानकारी छूट जाती है तो उसे ठीक कराने के लिए शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ती है। शिक्षकों के मुताबिक अक्सर सर्विस बुक अपडेट कराते समय कोई न कोई गलती छूट जाती है। यहां बता दें कि पहले शिक्षा विभाग के कार्यालय में सर्विस बुक की एक नोटबुक रहती थी। जिसमें सभी जानकारियां नोट कर दी जाती थीं। लेकिन डिजिटलाइजेशन के बाद अब सभी जानकारी पोर्टल पर रहती हैं।

मार्च तक अपडेशन की अनिवार्यता

मार्च तक इसलिए अपडेट कराना जरूरी है क्योंकि वित्तीय वर्ष 31 मार्च तक है और इसके बाद एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होगा। अप्रैल में उनके वेतन में वृद्धि होती है। ऐसे में यदि सर्विस बुक अपडेट नहीं होगी तो वेतन वृद्धि होने में रुकावट आ सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed