क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में गुरुवार की दोपहर की हालत नईदुनिया टीम ने जांची तो पूरे आफिस में ढूंढे कर्मचारी नहीं मिल रहे थे। दोपहर में क्षेत्रीय परिव …और पढ़ें

HighLights
- नए साल का ऐसा जश्न, पूरी शाखा खाली, रिकार्ड-दस्तावेज भगवान भरोसे
- क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पहले दिन यह हाल, चंद कर्मचारी ही मिले
- पंजीयन शाखा में बड़ी तादाद में रिकार्ड छोड़कर चला गया पूरा स्टाफ
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नए साल के स्वागत के लिए हर कोई उत्साहित है, लेकिन सरकारी दफ्तर में जश्न का ऐसा असर होगा यह नहीं पता था। यहां बात हो रही है हुरावली पहाड़ी स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की, जहां साल के पहले दिन पूरा स्टाफ गायब जैसा दिखा।
यहां एक पंजीयन शाखा भी है जिसके ऐसे हाल थे कि कोई भी रिकार्ड या दस्तावेजों की पोटली उठाकर ले जाए तो कोई देखने वाला ही नहीं है। यह हद दर्जे की बेपरवाही है कि सरकारी दफ्तर में ड्यूटी करने वाला स्टाफ ही ऑफिस छोड़कर गायब है।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में गुरुवार की दोपहर की हालत नईदुनिया टीम ने जांची तो पूरे आफिस में ढूंढे कर्मचारी नहीं मिल रहे थे। दोपहर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग नहीं थे। पंजीयन की शाखा जिसमें घुसते ही सजल पांडेय का नाम घुसते ही लिखा था, उस चैंबर में ताला डला था। लाइसेंस शाखा में कर्मचारी आपस मे बातें कर रहे थे और कैश गिन रहे थे।
सरकारी दफ्तरों का नाम सुनते ही दिल-दिमाग में जैसी तस्वीर आम आदमी के मन मे बनती है, वैसा ही क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का हाल गुरुवार को मिला। यहां गुरुवार को वर्किंग डे है ऐसा लग ही नहीं रहा था। कुछ आवेदक भी घूम रहे थे, लेकिन उन्हें कोई स्टाफ ही नहीं मिल रहा था। कार्यालय में घुसते ही सामने की ओर जो विंडो बनी थीं उनके काउंटर भी बंद थे।
पंजीयन शाखा: सजल पांडेय कहां हैं- कर्मचारी बोला पता नहीं
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की पंजीयन शाखा में घुसते ही उल्टे हाथ पर कक्ष बना है, जिसपर सजल पांडेय सहायक वर्ग-तीन लिखा हुआ था, इसके बाद आगे दो और कर्मचारियों की कुर्सी थी। यहां भारी मात्रा में रिकार्ड रखा था, रजिस्टर व महत्वपूर्ण चीजें थीं, लेकिन पूरी शाखा से स्टाफ गायब था। सजल पांडेय के कक्ष में ताला था। पास के कक्ष में पूछा गया कि सजल पांडेय सहित अन्य लोग कहां हैं, कोई बता नहीं सका।
लाइसेंस शाखा: पेमेंट गिनने में लगे थे कर्मचारी
लाइसेंस शाखा में दो-तीन कर्मचारी घूम रहे थे और कुछ सीट खाली थीं। यहां एक कर्मचारी बार-बार घूम रहा था और वह दो लोगों के पास आया और फिर किसी पेमेंट यानी 500-500 के नोटों को गिना जा रहा था। यह कैश किस चीज के लिए था, पता नहीं।
सवाल: ऐसी सरकारी नौकरी, निगरानी करने वाले क्या कर रहे हैं
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कर्मचारी गायब हैं, अधिकारियों का भी पता नहीं। सामने परिवहन मुख्यालय है लेकिन तब भी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों को डर नहीं है। पूरी शाखा भगवान भरोसे छोड़ रखी है। ऐसे में निगरानी करने वाले वरिष्ठ अधिकारी क्या कर रहे हैं, यह भी भगवान ही भरोसे है।
नोट- इस खबर में वर्जन आएंगे
