सभी अभिभावक प्रयास करें कि वे अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर ही दवा पिलवाएं। जो बच्चे किसी कारणवश 28 जून को दवा नहीं पी पायेंगे, उनको 29 एवं 30 जून को घ…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 08:53:10 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 08:53:53 AM (IST)

ग्वालियर में पल्स पोलियो अभियान आज से: 3.30 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 2 हजार से अधिक बूथ तैयार

HighLights

  1. पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण
  2. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई जागरूकता रैली
  3. 28 जून को बूथ पर, फिर दो दिन घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर जिले में रविवार 28 जून को जन्म से 5 वर्ष के सभी बच्चों को जिंदगी की दो बूंद अर्थात पल्स पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। जिले में अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे प्रयास करें कि जिले का कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की दवा से वंचित न रहे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने बच्चों को पोलियो से बचाने के लिये नजदीकी बूथ पर जाकर पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं।

बूथ पर ही दवा पिलवाएं

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एमएस सागर ने बताया कि ग्वालियर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा। 28 जून को पोलियो बूथ पर दवा पिलाई जायेगी। सभी अभिभावक प्रयास करें कि वे अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर ही दवा पिलवाएं। जो बच्चे किसी कारणवश 28 जून को दवा नहीं पी पायेंगे, उनको 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी।

अभियान को अंजाम देने के लिये जिले में 2 हजार 356 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। जिले में 3 लाख 30 हजार 399 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की मोनीटरिंग के लिये जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी अधिकारी क्षेत्र में जाकर पोलियो बूथ टीम को सहयोग एवं मार्गदर्शन देंगे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिये शनिवार 27 जून को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ पल्स पोलियो की रैली निकाली गई। साथ ही प्रचार रथ के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *