शिवपुरी के नरवर के रहने वाले राघवेंद्र रावत अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने ग्वालियर आए थे।

Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 11:11:31 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 11:12:00 AM (IST)

ग्वालियर: ऑटो में छूटा था 6 लाख के गहनों से भरा सूटकेस, स्मार्ट सिटी के कैमरों की मदद से दंपती को कराया वापस
ऑटो में छूटा सूटकेस कोतवाली थाने में दंपती को सुपुर्द करते पुलिसकर्मीl इनसेट में सूटकेस में सोने के गहने रखे थे। सौजन्य पुलिस

HighLights

  1. पुलिस की मुस्तैदी से सूटकेस पाकर दंपति के खिले चेहरे
  2. शादी समारोह में शामिल होने शिवपुरी से ग्वालियर आया था दंपती
  3. महाराज बाड़ा पर उतरते ही भूल गए बैग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शिवपुरी से ग्वालियर आए दंपती का सूटकेस ऑटो में छूट गया। इसमें छह लाख रुपये कीमत के गहने रखे थे। पुलिस के पास दंपती पहुंचे। फिर कोतवाली थाना पुलिस ने स्मार्ट सिटी के कैमरों की मदद से ऑटो की तलाश शुरू की।

ऑटो का नंबर मिलने के बाद चालक को ढूंढ लिया। पुलिस ने यह सूटकेस वापस दिला दिया। दंपती ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

शिवपुरी के नरवर के रहने वाले राघवेंद्र रावत अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने ग्वालियर आए थे। दोपहर में वह ट्रेन से उतरे और इसके बाद ऑटो से महाराज बाड़ा पहुंचे। ऑटो से दंपती उतर गए। सूटकेस ऑटो में ही छूट गया। फिर यह घबरा गए और तुरंत महाराज बाड़ा स्थित पुलिस चौकी पहुंचे।

कोतवाली थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे और उनकी टीम ने कैमरे देखे। इससे ऑटो का नंबर मिल गया। फिर पुलिस चालक तक पहुंच गई। उसके पास सूटकेस मिल गया। इसमें गहने भी सुरक्षित रखे हुए थे। चालक ने कहा कि वह भी इन्हें ढूंढ रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *