सालों से की गईं शिकायतें
यहां सुनियोजित ढंग से उद्योग विभाग की सड़क अतिक्रमण के कारण 80 से 25 फीट पर आ गई है। गौसपुरा ग्राम लश्कर अनुभाग के तहत आता है, यहां नारायण विहार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। सालों से यहां अतिक्रमण को लेकर शिकायतें की गईं। गौसपुरा में औद्योगिक क्षेत्र है, जहां आठ से 10 औद्योगिक इकाइयां स्थित हैं, इसके साथ ही मंडी के अलावा अन्य व्यवसायिक क्षेत्र भी बना हुआ है। 80 फीट की चौड़ी सड़क सालों में देखते-देखते 25 फीट पर आ गई।
हंगामे के दौरान लोगों से चर्चा करते अफसर और पुलिस। नईदुनिया
हैवी मशीनरी देख सहमे लोग, फोर्स भी काफी था
नारायण विहार कालोनी में हैवी मशीनरी देख लोग सहम गए,सब समझ गए थे कि आज कार्रवाई होकर रहेगी। इससे पहले एक बार अमला लौट चुका है। मौके पर एसडीएम लश्कर नरेंद्र बाबू यादव, तहसीलदार लश्कर मनीष जैन, तहसीलदार गौसपुरा रमाशंकर सिंह, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रत्नेश शर्मा एवं सुरेश यादव, टीआइ गोले का मंदिर धर्मेंद्र यादव, टीआइ मुरार मैना पटेल, अनुभाग लश्कर के समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी, नगर निगम ग्वालियर के मदाखलत अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
इन्हें जारी हुए थे नोटिस
तक्षशिला इंडस्ट्रीज, पप्पू ढाबा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर, सुरेश यादव, सुनीता पत्नी ओमप्रकाश, विनोद परिहार, रविंद्र परिहार, राकेश सिंह तोमर, आशादेवी पत्नी ओंकार सिंह, ओम पब्लिक स्कूल, सरमन तोमर, पवन गुप्ता, नकुल सिंह नरवरिया, अशोक राजपूत, शिवराज तोमर, विवेक सिंह, हरिपाल सिंह, संजीव गुप्ता, जगदीश पुत्र करण सिंह, गंगा कोरी, राजवीर सिंह, डा. लोकेंद्र सिंह, शिवजीत सिंह, अशोक श्रीवास, विनोद श्रीवास, संजय श्रीवास, राजेंद्र गुप्ता, अरविंद गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजेंद्र भदौरिया, रज्जन सिंह, रामनिवास सिंह, छोटेलाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, शिवनारायण सिंह, जयनारायण शर्मा, जगगनाथ पुत्र रामदयाल, दशरथ, छोटे सिंह तोमर, सुंदर सिंह, प्रभा सिकरवार, कमला भदौरिया, रामराज सिंह, प्रतिभा भदौरिया, रविंद्र सिंह, हरिओम सिंह, संत कुमार सिकरवार, चमन सिंह, प्रताप सिंह, संतोष सिंह, पवन सिंह तोमर, विद्याराम सिंह, बंटी तोमर, रामप्रकाश सिंह, कुसुमलता, रामसेवक, ज्योति चौहान, गगन सिंह सिकरवार, कल्याण सिंह, राजाराम त्यागी, भानुप्रताप त्यागी, रंजीत भदौरिया, प्रदीप सिकरवार, सुरेंद्र पांडेय, हरिहर सिंह, हीरेंद्र सिंह, उदय सिंह, राममूर्ति सिंह, इतवारी वाल्मीक, रघुवीर पाल, विनोद सेन, अनीता भदौरिया आदि।
