ग्वालियर में शब-ए-शहादत पर ताजिए मातमी जुलूस के साथ निकले। शुक्रवार को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक होंगे। सुरक्षा के बीच कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन ल…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 08:44:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 08:46:34 AM (IST)

ग्वालियर में निकले ताजिए, आज कर्बला में होंगे सुपुर्द-ए-खाक, जाम से बचने के लिए पढ़ें ट्रैफिक डायवर्ट की एडवायजरी
ग्वालियर में ताजिए आज कर्बला में होंगे सुपुर्द-ए-खाक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शब-ए-शहादत पर शहरभर से ताजिए महाराज बाड़े पहुंचे।
  2. आज कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
  3. प्रशासन ने तलवार लेकर चलने पर प्रतिबंध लागू रखा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मोहर्रम की नौवीं तारीख गुरुवार को शब-ए-शहादत के अवसर पर नगर के विभिन्न इमाम बाड़ों में रखे गए ताजिए मातमी धुनों के साथ महाराज बाड़े पर गश्त के लिए पहुंचे। बाड़े पर पहुंचे अखाड़ेदारों ने लाठी चलाने के साथ अन्य शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रशासन ने मातमी जुलूसों में तलवार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

पुलिस और प्रशासन की नजर पूरे समय मातमी जुलूसों पर बनी रही। ग्रेटर ग्वालियर मोहर्रम और कर्बला इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष अख्तर हुसैना कुरैशी और महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने बताया कि प्रदेश में ग्वालियर का मोहर्रम और शिवपुरी का चेहल्लुम विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

ताजियों को मातमी धुनों के साथ ले जाएंगे कर्बला

यौमे-शहादत पर इमाम बाड़ों में रखे ताजियों को शुक्रवार की सुबह परंपरा के अनुसार मातमी धुनों के साथ कर्बला (सागरताल रोड) पर ले जाएगा। जहां ताजियों को दफन किया जाएगा। ग्रेटर ग्वालियर मोहर्रम एवं कर्बला इंतजामिया कमेटी द्वारा 26 जून 2026 (10 मोहर्रम) को हजरत इमाम हुसैन अली मकाम का यौमे-शहादत अकीदत के साथ मनाया जाएगा।

मातमी रस्मों और धार्मिक कार्यकर्मों का होगा आयोजन

  • कमेटी अध्यक्ष अख्तर हुसैन कुरैशी व महामंत्री लतीफ खा मल्लू ने बताया कि नगर, उपनगरों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से ताजिए स्थानीय कर्बला परिसर में लाए जाएंगे, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
  • कमेटी के अनुसार शाम छह बजे कर्बला परिसर से ताजियादारों का मजलिसी कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होकर शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगे।
  • मोहर्रम के अवसर पर मातमी रस्मों और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। शहरवासियों से मोहर्रम के कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं में सहयोग करने तथा शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें- 18 किमी का सफर 41 दिन में भी पूरा नहीं, ग्वालियर नगर निगम का टैंकर गायब, मरम्मत के बहाने बेचने का आरोप

ताजिये के चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

मोहर्रम शुक्रवार को है। मुस्लिम समाज के लोग ताजियों को लेकर सागरताल पहुंचेंगे। इसके चलते सागरताल पर सुबह से ही ताजियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। साथ ही शहरभर से ताजिये यहां पहुंचेंगे। इसके चलते कई रास्तों से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

  • जलालपुर से सागरताल की तरफ जाने जाने वाले भारी वाहनों, सवारी वाहन एवं चार पहिया वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
  • हड्डी मिल से सागरताल की तरफ जाने वाले सवारी एवं चार पहिया वाहनों को जरूरत पड़ने पर डायवर्ट किया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर यहां रास्ता रोका जाएगा।
  • लधेड़ी पुलिया से सागरताल की तरफ जाने वाले सवारी एवं चार पहिया वाहन डायवर्ट रहेंगे। यहां दो पहिया वाहन जा सकेंगे।
  • लक्ष्मीगंज से कटी घाटी की तरफ जाने वाले वाहन दिन में जलालपुर की तरफ डायवर्ट रहेंगे।
  • जेल रोड से बहोड़ापुर कलारी जाने वाले वाहन डायवर्ट रहेंगे। यह वाहन कोटेश्वर से घासमंडी की तरफ जा सकेंगे।
  • मोतीझील से बहोड़ापुर तिराहे कीतरफ जाने वाले मोतीझील की तरफ से गोल पहाड़िया जा सकेंगे।
  • बहोड़ापुर से सागरताल की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *