बदमाश अजीत राणा ने अपने कृत्य के लिए उसने गांव वालों से माफी मांगी। बोला- अब कभी अवैध हथियार नहीं रखेगा।

Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 01:49:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 01:49:31 PM (IST)

ग्वालियर: फलदान में हर्ष फायर से रोकने पर रिश्तेदार को मारी थी सीने में गोली, पुलिस ने गांव में पैदल घुमाकर निकाला जुलूस
युवक गोली मारने वाले बदमाश का दुहिया गांव में सिर झुकाए खड़ा हुआ। सौजन्य पुलिस

HighLights

  1. बिजौली के दुहिया गांव का मामला
  2. आरोपी गिरफ्तार, गांव में पैदल घुमाया
  3. आरोपी बोला- कभी अवैध हथियार नहीं रखूंगा’

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजौली के दुहिया गांव में लगुन-फलदान के दौरान हर्ष फायर करने से रोकने पर रिश्तेदार को गोली मारने वाले बदमाश अजीत पुत्र गोविंद राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवक के सीने में गोली मार दी थी। पुलिस बदमाश को दुहिया गांव लेकर पहुंची। जहां पूरे गांव में पैदल घुमाया गया। अपने कृत्य के लिए उसने गांव वालों से माफी मांगी। बोला- अब कभी अवैध हथियार नहीं रखेगा।

आरोपी ने नाचते हुए कट्टा निकाला और ठोके थे फायर

मुरार स्थित भगवती कालोनी में रहने वाला धीरेंद्र सिंह राणा अपने साले के लगुन-फलदान में शामिल होने के लिए दुहिया गांव में गया था। रात करीब 11.30 बजे जब सभी भोजन कर रहे थे, तभी गांव में रहने वाले अजीत राणा ने नाचते हुए कट्टा निकाला और हर्ष फायर किए। उसने दो गोलियां चलाई। तभी उसे धीरेंद्र ने रोका कि गोली किसी को लग जाएगी।

इस पर वह आक्रोशित हो गया। उसने तीसरी गोली धीरेंद्र के सीने में मार दी। फिर वह भाग गया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी गांव से भाग गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। फिर उसे पूरे गांव में पैदल घुमाया। एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि घटना के बाद से ही फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *