जून-2026 परीक्षा के आंतरिक अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने का आज अंतिम अवसर है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 07:09:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 07:09:55 PM (IST)

जीवाजी विश्वविद्यालय: बीएससी-बीएड के आंतरिक अंक ऑनलाइन अपलोड करने का आज अंतिम मौका, लापरवाही पर लगेगा जुर्माना
जीवाजी विश्वविद्यालय

HighLights

  1. सेमेस्टर परीक्षाओं के आंतरिक अंक अपलोड करने का आज अंतिम दिन
  2. अंक अपलोड नहीं होने पर छात्र संबंधित विषय में अनुपस्थित माने जाएंगे
  3. देरी करने वाले कॉलेजों पर आर्थिक दंड की भी हो सकती है कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय और अशासकीय बीएड महाविद्यालयों के लिए बीएससी-बीएड द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर जून-2026 परीक्षा के आंतरिक अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने का आज अंतिम अवसर है। विश्वविद्यालय के गोपनीय (मेडिकल) विभाग ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रत्येक परीक्षार्थी के आंतरिक अंक अथवा अनुपस्थित की स्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

अनुपस्थित मानते हुए परिणाम घोषित किया जाएगा

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र का कॉलम खाली छोड़े जाने पर उसे संबंधित विषय में अनुपस्थित मानते हुए परिणाम घोषित किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा तक अंक अपलोड नहीं होने पर ऑफलाइन अंक किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में परीक्षा परिणाम प्रभावित होने की जिम्मेदारी संबंधित छात्र और महाविद्यालय प्राचार्य की होगी।

आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता

कार्यपरिषद के निर्णय के अनुसार समय पर अंक अपलोड नहीं करने वाले महाविद्यालयों पर आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन अंक भेजने में टंकण त्रुटि होने पर परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले मूल रिकॉर्ड के साथ प्रति छात्र एक हजार रुपये शुल्क जमा कर आवेदन देने पर ही संशोधन किया जाएगा।

अंक सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा

परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार का अंक सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों से समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि छात्रों के परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *