बैठक के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों के साथ संवाद आयोजित किया गया। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 09:44:43 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 09:45:11 AM (IST)

दिल्ली के 'प्रगति मैदान' मॉडल पर संवरेगा ग्वालियर व्यापार मेला, आईटीपीओ देगा तकनीकी सहयोग
बैठक  में  शामिल  मेला  प्राधिकरण  के  पदाधिकारी  व विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधि।

HighLights

  1. दिल्ली में बनी ग्वालियर व्यापार मेले की ग्रैंड प्लानिंग
  2. मेला प्राधिकरण का प्रतिनिधि मंडल हुआ शामिल
  3. आईटीपीओ का मिलेगा साथ

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में व्यापार मेला प्राधिकरण ने नई दिल्ली में दो दिवसीय उच्चस्तरीय रणनीतिक बैठकों का आयोजन किया। मेला अध्यक्ष अशोक जादौन और उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित इन बैठकों में मेले को अधिक भव्य, आकर्षक और आधुनिक स्वरूप देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

इनका मुख्य उद्देश्य व्यापार मेले को प्रगति मैदान मॉडल पर विकसित करना, ब्रांडिंग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना, आधुनिक व्यवस्थाओं को शामिल करना और विभिन्न राज्यों की सहभागिता बढ़ाना रहा। इस दौरान केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन (आइटीपीओ) और विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों के साथ सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

आइटीपीओ देगा तकनीकी और प्रबंधन सहयोग

बैठकों के पहले चरण में नई दिल्ली स्थित आइटीपीओ मुख्यालय में प्राधिकरण के प्रतिनिधिमंडल ने आइटीपीओ के प्रबंध निदेशक नीरज खरवाल (आइएएस) एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

बैठक में ग्वालियर व्यापार मेले की अधोसंरचना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने, आधुनिक तकनीकों का समावेश करने और प्रदर्शनी प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति बनी। आइटीपीओ अधिकारियों ने मेले के ऐतिहासिक महत्व और उसकी व्यापक संभावनाओं की सराहना करते हुए तकनीकी सहयोग, प्रबंधन और राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में मेला प्राधिकरण के सचिव सुनील त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

विंटर मेले में भागीदारी के लिए राज्यों को आमंत्रण

बैठक के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों के साथ संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान आगामी ग्वालियर विंटर मेले में सहभागिता के लिए प्रतिनिधियों को औपचारिक आमंत्रण दिया गया। प्रतिनिधियों के समक्ष ग्वालियर व्यापार मेले की गौरवशाली परंपरा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर आधारित विशेष डाक्यूमेंट्री एवं प्रस्तुतीकरण भी प्रदर्शित किया गया, जिसे सभी ने सराहा। बैठक में मेले को राष्ट्रीय स्तर का व्यापारिक और सांस्कृतिक मंच बनाने पर जोर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *