ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में बैटरी कारोबारी शिवम गुप्ता का शव गोदाम कार्यालय में मिला। सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर आत्महत्या और ह …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 08:36:26 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 08:36:26 AM (IST)

ग्वालियर में रातभर लापता रहा कारोबारी, सुबह गोदाम में मिला खून से लथपथ शव; सिर में लगी गोली
बैटरी कारोबारी का शव गोदाम में मिला। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम कार्यालय में मिला कारोबारी का शव।
  2. शिवम गुप्ता के सिर में गोली लगने से मौत हुई।
  3. घटनास्थल से अवैध 32 बोर पिस्टल और मोबाइल बरामद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बैटरी कारोबारी का शव उसके किराए के गोदाम के आफिस में मिला। कारोबारी के सिर में गोली लगी थी। घटनास्थल से 32 बोर की अवैध पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवम गुप्ता (32) के रूप में हुई है, जो बैटरी कारोबार से जुड़े थे। मंगलवार को वह रोजाना की तरह घर से काम के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजन ने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम पहुंचे। बुधवार तड़के करीब तीन बजे जब परिजन ने गोदाम के अंदर बने आफिस का दरवाजा खोला तो शिवम खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके सिर में गोली लगी हुई थी।

सूचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल और मोबाइल जब्त किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

माता-पिता के इकलौते बेटे थे शिवम

बताया जा रहा है कि शिवम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और हाल के संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हत्या सहित अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *