ग्वालियर में पुलिस के व्यवहार को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी आरोपियों को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाते समय कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और उन्हें धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ग्वालियर के कोतवाली थाना परिसर का है।

वायरल वीडियो में दो युवकों को पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा है। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी कथित तौर पर आरोपियों से गाली-गलौज करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपियों को कोर्ट में शांत रहने और होशियारी नहीं दिखाने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में एक पुलिसकर्मी कथित रूप से यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि, “कोर्ट में सरेंडर रहना, जल्दी जमानत करा दूंगा।” इस दौरान इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए हैं और पुलिस के आचरण पर बहस शुरू हो गई है।

पढ़ें: तीसरी सीट पर भाजपा का प्रत्याशी उतारने का फिलहाल कोई विचार नहीं; प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल बोलें

बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्वालियर के कोतवाली थाना परिसर का है। हालांकि, अभी तक पुलिस विभाग की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और आरोपियों के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है, तो यह पुलिस की पेशेवर कार्यशैली और मानवाधिकारों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

क्या बोले एसएसपी?

वीडियो सामने आने के बाद धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह वीडियो मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *