यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने ग्वालियर होकर गुजरने वाली चार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। …और पढ़ें

HighLights
- गर्मी की छुट्टियों में उमड़ी भीड़
- रेलवे ने लिया विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला
- जम्मूतवी से मुंबई के बीच चलेगी सुपरफास्ट समर स्पेशल
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गर्मी की छुट्टियों और अवकाश सीजन के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने ग्वालियर होकर गुजरने वाली चार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से प्रयागराज, इंदौर, सूरत और मुंबई की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 04105/04106 प्रयागराज-उधना-प्रयागराज विशेष ट्रेन 11 जून से 31 जुलाई तक 15-15 फेरों में संचालित होगी। प्रयागराज से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को शाम सात बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में उधना से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को इसका संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार 04169/04170 सूबेदारगंज-इंदौर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 15 जून से 29 सितंबर तक 31-31 फेरों में चलेगी।
यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को सूबेदारगंज से रवाना होकर दोपहर 2:55 बजे ग्वालियर पहुंचेगी तथा अगले दिन इंदौर पहुंचेगी। वापसी में इंदौर से शनिवार और मंगलवार को इसका संचालन होगा। वहीं रेलवे ने जम्मूतवी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई के बीच सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04602 चलाने का भी निर्णय लिया है। यह ट्रेन सात जून को जम्मूतवी से रवाना होगी और दिल्ली, मथुरा, आगरा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल व नासिक रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
