छोटू कमरिया गैंग तो यहीं से नए लड़कों को गैंग में शामिल करती है। यहां फ्लावर्ड हुक्का, सिंथेटिक ड्रग भी उपलब्ध होता है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 01:26:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 01:27:06 PM (IST)

ग्वालियर के स्नूकर क्लबों में आधी रात को पुलिस की रेड, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और सिंथेटिक ड्रग्स की सूचना
स्पोर्ट्स क्लब में इतनी संख्या में सिगरेट और लाइटर। नईदुनिया

HighLights

  1. पूछताछ में पता चला, क्लब में चल रही है अनैतिक गतिविधियां
  2. एडिशनल एसपी के निर्देश पर 8 टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई
  3. रात 11 बजे के बाद भी खुले मिले कई नामचीन क्लब

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में संचालित स्नूकर क्लबों में पुलिस ने आधी रात को चेकिंग अभियान चलाया। यहां इलेक्ट्रानिक सिगरेट और सिंथेटिक ड्रग खपाए जाने की सूचना पर जांच हुई। पड़ाव स्थित क्लब में कुछ गड़बड़ी मिली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल ने बताया कि हाल ही में पकड़े गए कुछ अपराधी एवं सट्टेबाजों से पूछताछ में सामने आया कि स्नूकर क्लब में अनैतिक गतिविधियां चल रही है। छोटू कमरिया गैंग तो यहीं से नए लड़कों को गैंग में शामिल करती है। यहां फ्लावर्ड हुक्का, सिंथेटिक ड्रग भी उपलब्ध होता है।

इसके बाद अलग-अलग सर्कल के सीएसपी को जिम्मेदारी दी गई। इन लोगों ने निरीक्षकों के साथ मिलकर आठ टीम बनाईं और जांच शुरू की। रात 11 बजे से चेकिंग शुरू हुई। तब भी यह क्लब खुले मिले।

इनमें हुई चेकिंग: हेडक्वार्टर, श्रीराम कालोनी, डार्क जोन, जयेंद्रगंज, स्नूकर पूल, जयेंद्रगंज, प्लेयर्स हब, पड़ाव, बैठक, सागरताल रोड, पूल पाइजन, सचिन तेंदुलकर मार्ग, क्यूल सेंट्रल, तुलसी विहार कालोनी, फन- डून, तुलसी विहार।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *