जरीना खान ने गहने गिरवी रखकर ऑटो फाइनेंस कराया था। किस्त भी भर रही थी। बहन से कई बार ऑटो मांगा लेकिन उसने नहीं दिया। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 10:33:25 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 10:34:01 AM (IST)

एसपी ऑफिस में महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, बहन ने हड़पा था फाइनेंस कराया ऑटो
बहन से परेशान महिला को समझाते पुलिसकर्मी, एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
  2. सीएसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
  3. सगी बहन ने ही दिया धोखा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक महिला ने रोते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया और माचिस निकाल ली। वह आग लगा पाती, इससे पहले ही उसे महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद पानी डाला गया। फिर समझाया गया। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

naidunia_image

आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला को रोकते पुलिसकर्मी। वीडियोग्रैब

पुरानी छावनी क्षेत्र की रहने वाली जरीना खान अपनी बहन से प्रताड़ित हैं। बहन के कहने पर उसने ऑटो फाइनेंस करवाई थी। गहने गिरवी रखकर ऑटो खरीदा था। इसके बाद किस्त भी चुका रही थी। यह ऑटो बहन ने हड़प लिया। कई बार ऑटो मांगा लेकिन नहीं दिया। जरीना खान द्वारा पुरानी छावनी थाने में शिकायत की गई। पुरानी छावनी थाना पुलिस द्वारा जांच की बात कही गई। कई बार थाने गई।

इसके बाद जब सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। यहां वह अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल लेकर गई थी। उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने की धमकी देने लगी। सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोका गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed