आरोपी विनय छात्रा से बार कहता था कि उसके पास फोटो और वीडियो हैं। …और पढ़ें

HighLights
- नौकरी के बहाने फ्लैट पर बुलाकर की अश्लील हरकत
- दोस्तों के साथ मिलकर फोटो-वीडियो के नाम पर किया ब्लैकमेल
- परेशान होकर पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस ने तीनों को दबोचा
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। थाटीपुर इलाके में रहने वाली छात्रा को फ्लैट पर एक युवक नौकरी के बहाने ले गया और वहां छेड़छाड़ की गई। छात्रा के जबरन कपड़े उतारे गए। फिर आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। वह और उसके दोस्त फोन पर बात करने, मिलने के लिए बुलाते थे।
उसके फोटो और वीडियो अपने पास होने की बात कहकर धमकाते थे। छात्रा परेशान हो गई। फिर उसने स्वजन को बताया और थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। थाटीपुर थाना पुलिस ने तीनों मनचलों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
.jpg)
पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात विनय पुत्र चंद्रभान सिंह जाटव निवासी समाधिया कालोनी से हुई थी। विनय ने उसकी नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद वह सिटी सेंटर में अल्कापुरी स्थित फ्लैट पर ले गया। यहां ले जाकर युवती के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। फिर कपड़े उतारने लगा और कहा कि अगर नौकरी लगवानी है तो यह सब करना पड़ेगा। छात्रा ने विरोध किया तो यहां से जाने दिया। इसके बाद छात्रा को लगातार फोन पर परेशान करने लगा।
वह बार-बार कहता था कि उसके पास फोटो और वीडियो हैं। चार जून को छात्रा के मोबाइल पर आदर्श उर्फ विनीत पुत्र रामौतार जाटव निवासी श्रीनगर कालोनी का काल आना शुरू हो गया। आदर्श भी उससे बार-बार कहता था कि उसे प्रांशु उर्फ पीयूष पुत्र रमेश चंद्र मांझी फोन कर रहा है। उसके पास फोटो, वीडियो हैं। उससे बात नहीं की तो वह वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। यह तीनों लगातार छात्रा को काल, वीडियो काल कर परेशान कर रहे थे। छात्रा द्वारा इस मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
