एसएएफ की 13वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक राजेंद्र पत्नी के चरित्र पर शक करता था। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 08:28:34 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 08:28:54 AM (IST)

शक में अंधा हुआ एसएएफ का सिपाही, पत्नी के हाथ-पैर बांधकर गर्म प्रेस से 7 बार दागा, आरोपी गिरफ्तार
पति की अमावीयता की शिकार पत्नी पूजा परिहार। सोशल मीडिया

HighLights

  1. ग्वालियर में सरफिरे सिपाही की अमावीयता
  2. पत्नी के टहलने जाने पर हुआ विवाद
  3. मायके पहुंचकर पति की सुनाई आपबीती

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एसएएफ की 13वीं बटालियन में पदस्थ सिरफिरे आरक्षक अपनी पत्नी के साथ अमावीयता की सारी हदें पार कर दीं। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। रात को पत्नी सरकारी आवास के बाहर ही टहल रही थी। नीचे दूसरी महिलाओं से बात करने लगी तो घर लौटने में थोड़ी देर हो गई।

घर लौटते ही उसने अपनी पत्नी को पहले तो बेरहमी से पीटा। फिर उसके हाथ-पैर बांधे और जमीन पर पटक दिया। इसके बाद प्रेस गर्म की और पत्नी के शरीर पर सात बार दागा। पत्नी रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसे पत्नी की असहनीय पीड़ा नहीं दिखी। महिला अगले दिन मायके गई और उसने पति की हैवानियत की जानकारी दी। इसके बाद यह लोग थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएएएफ की 13वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक राजेंद्र परिहार की शादी करीब तीन साल पहले हुई है। उसकी पत्नी पूजा परिहार पर वह छोटी-छोटी बातों पर संदेह करता है। रात को उसकी पत्नी खाना खाने के बाहर टहलने जाती है। इस पर भी वह संदेह करता था। रात को खाना खाने के बाद पत्नी टहलने के लिए गई। रात को थोड़े विलंब से घर पहुंची। जब राजेंद्र ने पूछा तो बोली कि नीचे महिलाओं से बात कर रही थी। इसके बाद उसने मारपीट की। उसका मोबाइल तोड़ दिया। हाथ-पैर बांधकर प्रेस से जलाया। सुबह महिला घर गई। उसने माता-पिता को पूरी घटना बताई। यह लोग ग्वालियर आए और माधोगंज थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *