ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई के दोस्त ने ही उसके साथ गलत काम किया। …और पढ़ें

HighLights
- भाई का दोस्त शादी से मुकरा और घर से निकाला
- 7 महीने तक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा
- साउंड सिस्टम का काम करता था भाई का दोस्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। महाराजपुरा इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई के दोस्त ने ही उसके साथ गलत काम किया। करीब सात माह तक पत्नी बनाकर अपने साथ रखा। इसके बाद शादी से मुकर गया। अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की तलाश चल रही है।
साउंड सिस्टम का काम करने वाले भाई के दोस्त से हुई थी दोस्ती
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महावीर नगर में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का भाई शादियों में साउंड सिस्टम लगाने का काम करता है। उसके साथ दोस्त राहुल राठौर निवासी चार शहर का नाका भी यही काम करता है। राहुल का किशोरी के घर आना-जाना था। राहुल ने किशोरी से दोस्ती की। फिर चैटिंग होने लगी। राहुल ने प्रेम का इजहार किया और उसे अपने साथ ले गया।
शादी से मुकरा और घर से निकाला
उसे अपने साथ हजीरा इलाके में किराये से कमरा लेकर रखा। वह उससे बोला कि उससे शादी करेगा। पत्नी की तरह सात माह तक रखा। इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब उसने शादी करने से इंकार कर दिया और किशोरी को घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने घर पहुंची। स्वजनों को पूरी घटना बताई। स्वजनों के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
