तीन दिन से किशोरी को यहां भूखा-प्यासा रखा गया था। उसके हाथ बंधे हुए थे। अगर पुलिस नहीं पहुंचती तो जान तक जा सकती थी। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 08:04:16 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 08:06:51 AM (IST)

ग्वालियर में मानव तस्करी का भंडाफोड़: ब्वायफ्रेंड ने किशोरी को 2.5 लाख में बेचा, बंद घर से भूखी-प्यासी मिली
सोशल मीडिया

HighLights

  1. राजगढ़ से नाबालिग को बहलाकर लाया था आरोपी
  2. दुष्कर्म के बाद बदनापुरा गांव में किया सौदा
  3. तीन दिन से बंधक थी 17 साल की किशोरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। देह व्यापार व बच्ची व किशोरियों की खरीद-फरोख्त के लिए बदनाम बदनापुरा-रेशमपुरा में लंबे समय बाद मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। राजगढ़ से किशोरी को बहला-फुसलाकर लेकर आया ब्वायफ्रेंड ढाई लाख रुपये में बेच गया। ब्वायफ्रेंड ने दुष्कर्म भी किया।

ताला तोड़कर बचाई जान

तलाश में राजगढ़ पुलिस रातभर यहां दबिश देती रही। कुछ घरों पर ताला लगा था। यहीं किशोरी की लोकेशन मिली थी। पुलिस ने एक घर का ताला तोड़ा तो अंदर किशोरी बेसुध मिली। आरोपित और उसके रिश्तेदारों के घरों पर ताला डला है।

राजगढ़ से 29 मई को 17 वर्ष आठ माह की किशोरी लापता हुई थी। यह किशोरी कटारिया खेड़ी की रहने वाली है। दोस्ती बंटी कंजर निवासी कटारिया खेड़ी से हुई थी। बंटी कंजर उसे लेकर ग्वालियर आ गया। स्वजन ने पुलिस को जानकारी दी। अपहरण की एफआईआर दर्ज करने के बाद तलाश शुरू हुई।

naidunia_image

बंटी कंजर ने पहले दुष्कर्म किया फिर बेचा

पुलिस ने बंटी कंजर को पकड़ लिया था। पूछताछ की तो उसने बताया कि किशोरी के साथ उसने पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ग्वालियर के बदनापुरा गांव में ढाई लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद बंटी को साथ लेकर राजगढ़ पुलिस ग्वालियर आई। ग्वालियर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्चिंग शुरू हुई। यहां रहने वाले राजेश कालकोर के घर का ताला तोड़ा तो इसमें किशोरी बरामद हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *