मध्य प्रदेश के मुरैना में नाबालिग साली का दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने और फिर गर्भपात की दवा खिलाने वाले जीजा पर शनिवार को सरायछौला पुलिस ने केस दर्ज …और पढ़ें

HighLights
- नाबालिग साली का दुष्कर्म करने वाले जीजा पर केस दर्ज
- पुलिस ने उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है
- अस्पताल लाने पर पूरा मामला खुला, तब नाबालिग ने आपबीती सुनाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। नाबालिग साली का दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने और फिर गर्भपात की दवा खिलाने वाले जीजा पर शनिवार को सरायछौला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। गौरतलब है, कि सरायछोला थाना क्षेत्र के किसान ने अपनी बड़ी बेटी की शादी नवंबर महीने में पलपुरा के युवक से की थी।
शादी के बाद पलपुरा का युवक ससुराल आने-जाने लगा, इसी दौरान उसकी नीयत पत्नी की साढ़े 15 साल की छोटी बहन पर बिगड़ गई।
मौका पाकर पलपुरा का युवक बार-बार ससुराल आने लगा। करीब चार महीने पहले उसने नाबालिग साली को अकेला पाकर उसका दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो उसकी बहन को छोड़कर दूसरी शादी कर लेगा। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया, जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई।
