बालिका 24 मई को घर से लापता हो गई थी। पिता ने सिरोल थाने पहुंचकर सूचना दी थी कि वह ढूंढने जा रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 30 May 2026 08:20:30 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 08:29:09 AM (IST)

11 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, सौतेले पिता ने नदी में फेंका शव, फिर दर्ज कराई अपहरण की झूठी एफआईआर
भिंड स्थित सिंध नदी में बच्ची के शव को ढूंढती पुलिस (एआई से बनाया चित्र)।

HighLights

  1. ग्वालियर में दिल दहला देने वाली वारदात
  2. भिंड स्थित सिंध नदी में मगरमच्छ खा रहे थे शव
  3. पुलिस ने लाश का टुकड़ा बरामद किया, जांच में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सिरोल इलाके में 11 वर्षीय बालिका पहले लापता हुई फिर घर पहुंची, बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सौतेले पिता और अन्य स्वजन ने किसी को बताया नहीं, शव को भिंड में सिंध नदी में फेंक दिया। अगले दिन सिरोल थाने पहुंचकर अपहरण की एफआईआर लिखा दी।

शव को मगरमच्छ खा रहे थे

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो बालिका खुद घर लौटती दिखी। जब स्वजन से पुलिस ने बात की तो बोले-घर लौटते ही फांसी लगा ली थी। डर गए थे, इसलिए शव फंदे से उतारकर भिंड में सिंध नदी में फेंक दिया। पुलिस सौतेले पिता को लेकर भिंड पहुंची और यहां शव को मगरमच्छ खा रहे थे। शव का टुकड़ा पुलिस को मिला है।

पिता से मां का झगड़ा होता था…

बालिका अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी। पिता से मां का झगड़ा होता था, इसलिए दोनों अलग हो गए। बालिका की दो बहनें और हैं। बालिका 24 मई को घर से लापता हो गई थी। पिता ने सिरोल थाने पहुंचकर सूचना दी थी कि वह ढूंढने जा रहा है। अगले दिन अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। मौत और शव का टुकड़ा मिलने के बाद कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह और एएसपी अनु बेनीवाल देर रात 11 बजे तक सिरोल थाने पर ही मौजूद रहे। बालिका के सौतेले पिता, मां व अन्य स्वजन से पूछताछ की। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि शव का टुकड़ा बालिका का है या किसी दूसरे का। इसकी जांच के लिए डीएनए सैंपल लिया जाएगा। मामले की जांच हर एंगल पर की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *