पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मेडिकल करवाया। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 28 May 2026 03:02:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 03:03:37 PM (IST)

ग्वालियर में 6 वर्षीय मासूम से कुकृत्य: पड़ोसी ने ही की हैवानियत, घर से बाहर तक निकलने में डरने लगा बालक
सोशल मीडिया

HighLights

  1. पड़ोसी ने दो बार की हैवानियत
  2. मासूम को दी धमकी
  3. आरोपी आसिफ पुत्र शिताब खान गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में छह वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने ही हैवानियत की। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह उसे अपने कमरे में ले गया। यहां उसके साथ गलत हरकत की। मासूम बालक इतना डर गया कि वह घर से बाहर निकलने में ही डरने लगा।

जब माता-पिता को उसका व्यवहार असामान्य लगा, तब उससे बात की। उसने रोते हुए सबकुछ बता दिया। इस मामले में स्वजनों की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपी भी पकड़ा गया है।

उपनगर ग्वालियर स्थित घासमंडी में जिस मकान में बालक अपने माता-पिता के साथ रहता है। वहीं पड़ोस में आसिफ पुत्र शिताब खान रहता है। 25 मई को बच्चा अपने कमरे के बाहर खेल रहा था। यहां आसिफ बहाने से आया। बच्चे को खेलने के बहाने ऊपर कमरे में ले गया। यहां बच्चे के साथ गलत हरकत की। जब बच्चा रोने लगा तो उसका मुंह दबा दिया। फिर उससे कहा कि अगर किसी से कुछ कहा तो उसके माता-पिता को मार डालेगा। अगले दिन फिर वह डरा-धमकाकर बालक को ले गया।

दोबारा उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद बालक ने घर के बाहर निकलना बंद कर दिया। बच्चे के माता-पिता उसे साथ ले जा रहे थे। वह बाहर नहीं जा रहा था। इस पर मां ने बात की तो वह रोने लगा। फिर बोला कि अंकल ने गंदी हरकत की है। फिर स्वजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मेडिकल करवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *