ग्वालियर में अवैध रेत का कारोबार खूनी खेल में बदल गया। शहर में बुधवार सुबह एक रिटायर्ड फौजी ने ससुर-दामाद को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी। इससे दामाद की …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 27 May 2026 03:08:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 03:10:11 PM (IST)

अवैध रेत के कारोबार में खूनी खेल... रिटायर्ड फौजी ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां, दामाद की मौत, वेंटिलेटर पर ससुर
रिटायर्ड फौजी ने ससुर-दामाद को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. अवैध रेत का कारोबार खूनी खेल में बदल गया
  2. फौजी की गोलीबारी से दहल उठा इलाका
  3. गोलीबारी में दामाद की मौत, ससुर वेंटिलेटर पर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अवैध रेत का कारोबार खूनी खेल में बदल गया। शहर में बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे रिटायर्ड फौजी ने ससुर-दामाद को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी। एक गोली तो पिस्टल मुंह में रखकर मारी। जिससे दामाद की मौत हो गई, जबकि ससुर गंभीर हालत में है। वह अभी वेंटीलेटर पर है।

इस खूनी खेल की वजह अवैध रेत के फड़ को लेकर चल रही रंजिश है। ससुर-दामाद ने पहले रिटायर्ड फौजी को पीटा था, वह भागकर घर के अंदर गया और लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया। इसके बाद गोलियां चला दी। यह घटना महाराजपुरा क्षेत्र की है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल नगर स्थित पटरी रोड पर रहने वाले रिटायर्ड फौजी विष्णु दुबे का अवैध रेत का फड़ है। शताब्दीपुरम में शनिश्चरा रोड पर विष्ण फड़ चलाता है। यहां दंडोतिया मार्केट में सत्यभान गुर्जर और उसके दामाद भाेलू गुर्जर का फड़ है। रेत के फड़ को लेकर इनमें रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर सत्यभान और भोलू ने पहले विष्णु की मारपीट की। वह भागकर घर के अंदर गया और लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया।

उसने एक के बाद एक पांच गोलियां चलाई। ससुर-दामाद को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी। भोलू के मुंह में गोली मारी। दोनों को गोली मारकर आरोपित भाग गया। ससुर-दामाद को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां भोलू गुर्जर को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में दो घंटे बाद ही रिटायर्ड फौजी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है। जिसके चलते अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें- मऊगंज में आग, घर में रखी ज्वेलरी और कैश जला, गाय और बछड़े की जलकर मौत

सीसीटीवी में नजर आई घटना

गोलीबारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें विष्णु दुबे गोलियां चलाता हुआ दिख रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। रेत के फड़ से भर ली थी रेत: इस मामले में सामने आया है कि सत्यभान और भोलू गुर्जर ने विष्णु के फड़ से रेत भर ली थी। जिसे लेकर मुंहवाद हुआ था। फड़ के संचालन को लेकर भी विवाद चल रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed