पुलिस ने स्वजन से बात की, लेकिन स्वजन गमगीन हैं। उनका कहना है- कुछ समझ ही नहीं आ रहा…‌! …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 23 May 2026 08:30:46 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 08:32:47 AM (IST)

पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका पति, शादी के 28 दिन बाद दोनों का सफर खत्म
ज्योति तोमर और पति सिद्धार्थ सिंह कांदिल (शादी के समय का फोटो)।

HighLights

  1. ग्वालियर के कुंज विहार कालोनी की घटना
  2. शादी में जो साथ नाचे थे, उनके जाने से दोनों परिवार बेसुध
  3. फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पत्नी की आत्महत्या का गम पति सह न सका और पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। यह मामला दो दिन पहले मुरार में हुई नवविवाहिता की आत्महत्या से जुड़ा है। नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगा ली थी। अब पति ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत से दोनों परिवारों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। आत्महत्या के कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। आखिर दोनों ने आत्महत्या क्यों कर ली? यह सवाल अनसुलझा है। पुलिस ने स्वजन से बात की, लेकिन स्वजन गमगीन हैं। उनका कहना है- कुछ समझ ही नहीं आ रहा, आखिर ऐसा क्या हुआ जो महज दो दिनों में दोनों ने ही जान दे दी।

दो दिन से भूखा था पति

मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंहपुर राड स्थित गेरुवाला बंगला रोड की रहने वाली ज्योति तोमर की शादी 25 अप्रैल को कुंज विहार कालोनी निवासी सिद्धार्थ सिंह कांदिल से हुई थी। ज्योति महज पांच दिन ही ससुराल में रही थी। एक मई को वह मायके आ गई थी। 20 मई को जब उसके स्वजन घर से बाहर गए थे, तब उसने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी थी।

तब ज्योति का पति सिद्धार्थ बेसुध हो गया था। वह दो दिन से खाना नहीं खा रहा था। रात को कमरे में सोने के बहाने गया और उसने फांसी लगा ली। स्वजन की नजर पड़ी तो चीख पुकार मच गई। पुलिस को बुलाया गया। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मोबाइल जब्त….खुलेगा आत्महत्या का राज

  • पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त किए हैं। दोनों मोबाइल को साइफार फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
  • शादी में खुश थे…. साथ में खूब नाचे थे: दोनों के मन में क्या चल रहा है, किसी को पता नहीं लग सका। दोनों शादी में बहुत खुश थे। इनके रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि आखिर ऐसा कदम कैसे उठा लिया, यह समझ नहीं आ रहा।

पुलिस का कहना है…

कुंज विहार कालोनी में रहने वाले इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली है। दो दिन पहले उसकी पत्नी ने मायके में फांसी लगाई थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। – धर्मेंद्र सिंह यादव, थाना प्रभारी, गोला का मंदिर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *