उज्जैन से करीब 48 किमी दूर महिदपुर रोड पर एक बोलेरो गाड़ी से 19.53 लाख रुपये नकद मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जानकारी उज्जैन आयकर विभाग को भी दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार, बोलेरो गाड़ी नागदा की गोल्डन केमिकल कंपनी की है। वाहन में दो लोग सवार थे, जिनसे पूछताछ जारी है। रुपए कहां से लाए गए थे और कहां ले जाए जा रहे थे, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम उज्जैन से महिदपुर रोड के लिए रवाना हो गई है। टीम के पहुंचने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

सूत्रों के मुताबिक, जिस बोलेरो गाड़ी से नकदी बरामद हुई है, वह नागदा की गोल्डन केमिकल कंपनी की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नागदा की गोल्डन केमिकल कंपनी की बोलेरो से 19.53 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: सीबीआई करेगी त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश

‘वाहन में अवैध तरीके से कुछ ले जाया जा रहा है था’


पुलिस ने बताया कि नागदा मार्ग स्थित शनि मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से लाखों रुपये नकद जब्त किए गए। सूचना मिली थी कि वाहन में अवैध तरीके से कुछ ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहन को रोक लिया। बोलेरो की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में नकदी मिली। रकम की गिनती के बाद करीब 19.53 लाख रुपए होना बताया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि वाहन से 19.53 लाख रुपए मिलने की सूचना है। मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। वहीं, टीआई रामसिंह भाबोर ने बताया कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन इस संबंध में उन्हें फोन पर सूचना मिली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *