ग्वालियर के कंपू इलाके में महिला की संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पति ने आत्महत्या की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 08:19:05 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 08:19:05 AM (IST)

'जुए की लत में हार चुका था पत्नी का हार', ग्वालियर में पति से परेशान महिला की मौत, परिवार का आरोप- गला दबाकर मारा
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. कंपू इलाके में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।
  2. मायके पक्ष ने पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया।
  3. पति ने दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटका मिलने की बात कही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के कंपू इलाके में रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति और ससुरालीजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सिपुर्द कर दिया है।

कंपू के आमखो पहाड़ी स्थित शिवाजी नगर में रहने वाले यतेंद्र उर्फ यनु सिंह राजावत की शादी करीब 10 साल पहले दीक्षा राजावत से हुई थी। रात को दीक्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पति ने ससुराल में फोन किया कि दीक्षा ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मायके वाले यहां पहुंचे। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

इनका कहना था कि शादी के बाद से ही वह प्रताड़ित करने लगा था। दीक्षा की आठ साल की बेटी है। बेटी के सामने भी वह मारपीट करता था, उसी ने गला घोंटकर हत्या की है।

शराब और जुए की लत में बर्बाद था

दीक्षा के मायके पक्ष का कहना है कि यतेंद्र शराब और जुए की लत में बर्बाद था। वह शराब पीकर मारपीट करता था। जुए की लत इनती बुरी थी कि वह दीक्षा के गहने तक हार चुका था। इसी बात पर जब वह टोकती थी तो उसकी मारपीट करता था।

पति बोला- अहमदाबाद से रात को लौटा, अंदर से दरवाजा बंद था

कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि जब दीक्षा के पति से बात की तब उसने बताया कि वह यहां था ही नहीं। वह अहमदाबाद में था। अहमदाबाद में नौकरी कर रहा था। रात को घर लौटा, तब दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ, तब वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *