पड़ाव क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले उसके साथ दोस्त ने वृंदावन फिर ग्वालियर के होटल में गलत काम किया। …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पड़ाव क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले उसके साथ दोस्त ने वृंदावन फिर ग्वालियर के होटल में गलत काम किया। होटल में उसने छात्रा की मांग भी भर दी थी और कहा था- शादी करेगा। उसके साथ गलत काम करने के बाद शादी से मुकर गया। इस मामले में पड़ाव थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
मुरैना के युवक से हुई थी दोस्ती, पांच दिन के लिए ले गया वृंदावन
पड़ाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरपी कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा की मुलाकात अभिषेक जादौन निवासी कैलारस, मुरैना से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद अभिषेक ने उसे अपने साथ घूमने का प्रस्ताव दिया। वह पांच दिन के लिए छात्रा को अपने साथ वृंदावन ले गया।
होटल में भरी मांग, ग्वालियर लाकर भी किया दुष्कर्म
वृंदावन के होटल में ले जाकर छात्रा से कहा कि वह उससे शादी करेगा। छात्रा की मांग भी भर दी। छात्रा के साथ उसने दुष्कर्म किया। छात्रा के साथ वृंदावन के होटल में ही कई बार संबंध बनाये। फिर वह ग्वालियर आ गया। यहां पड़ाव स्थित होटल अंबिका में ले गया। यहां भी दुष्कर्म किया।
शादी के वादे से मुकरा आरोपी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इसके बाद उसने छात्रा से दूरी बना ली। छात्रा के फोन भी उठाना बंद कर दिए। जब छात्रा ने शादी की बात कही तो मुकर गया। अब इस मामले में पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश चल रही है।
