गर्मी की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन में छह घंटे से अधिक समय तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 08:08:50 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 08:09:17 AM (IST)

ग्वालियर में गर्मी का 'टॉर्चर': 43.7 डिग्री के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन, अगले 5 दिनों में 45 पार पहुंचेगा पारा
भीषण गर्मी से बचाव के लिए नदी गेट पर फॉगर मशीन से पानी का छिड़काव किया गया। नईदुनिया

HighLights

  1. राजस्थान की गर्म हवाओं से झुलसा शहर, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
  2. 6 घंटे तक 41 डिग्री से ऊपर रहा तापमान, कूलर-एसी भी हुए फेल
  3. फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की नहीं है कोई संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में सोमवार को गर्मी ने सीजन के रिकार्ड तोड़ दिए। पहली बार इस सीजन में पारा 43.7 डिसे दर्ज किया गया। हालांकि गर्म हवा के कारण अहसास 45 डिग्री सेल्सियस जैसा हुआ। गर्म हवाओं के कारण लोगों को झुलसने जैसा अहसास हुआ और दिन में प्रमुख बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह साढ़े 11 बजे ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आगामी तीन से चार दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

साफी, टोपी और चश्मा लगाकर ही लोग निकले

शहर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। रविवार को भी लोगों को गर्मी ने सताया, लेकिन सोमवार को मौसम इतना शुष्क व गर्म रहा कि सड़कें सूनी हो गईं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। जरूरी काम होने की स्थिति में ही लोग सारे सुरक्षा उपाय जैसे पूरी आस्तीन के कपड़े, साफी, टोपी और चश्मा लगाकर ही निकले। घरों में भी लोगों को कूलर व एसी की ठंडी हवा में ही राहत मिल सकी।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिसे की बढ़त के साथ 43.7 डिसे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिसे अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिसे की बढ़त के साथ 27.2 डिसे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिसे कम है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसका कारण है कि राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं का असर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके अतिरिक्त आसमान साफ होने के कारण सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गर्मी की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन में छह घंटे से अधिक समय तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। सुबह साढ़े 11 बजे तापमान 41.4 था और शाम साढ़े पांच बजे यह 41.8 डिसे पर था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *