प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों और नगरीय निकायों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कई जिलों के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जून 2026 को किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग का उद्देश्य है कि चुनाव से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Death Case: ‘मैं फंस गई हूं यार’, मौत से पहले ट्विशा का सहेली को दर्दभरा मैसेज, खुल रहे कई राज
आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, सीधी, डिंडोरी और अन्य जिलों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं कटनी, सतना, शिवपुरी, देवास, सागर, दमोह और दतिया सहित कई जिलों में सेवानिवृत्त राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रेक्षक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हों तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Death: कौन थीं ट्विशा शर्मा? मिस पुणे रहीं, फिल्मों में किया काम, शादी के पांच महीने बाद मौत
माना जा रहा है कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए सरकार और निर्वाचन आयोग दोनों स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव अगले वर्ष होने हैं, ऐसे में मतदाता सूची का पुनरीक्षण चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना जा रहा है। राजनीतिक दल भी अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाने लगे हैं।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Death Case: ‘मेरी बेटी को इंसाफ चाहिए’ ट्विशा के माता-पिता का फूटा दर्द, बोले- उसे मार दिया गया
