घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 12:40:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 12:41:40 PM (IST)

मंत्री के क्षेत्र में देर रात गोलाबारी, फ्री खाना न देने पर होटल संचालक पर बदमाशों ने फायरिंग की
घटना का सीसीटीवी फुटेज।

HighLights

  1. जबरदस्ती खाना मांगने का विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग
  2. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के क्षेत्र हजीरा की वारदात
  3. सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। जानकारी के अनुसार हजीरा स्थित करिश्मा होटल के संचालक सोनू तोमर और उनके कर्मचारियों पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश देर रात जबरदस्ती होटल से खाना लेने पहुंचे थे। होटल संचालक द्वारा विरोध करने और खाना देने से मना करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान होटल संचालक और कर्मचारियों के साथ विवाद और मारपीट की गई तथा गोली भी चलाई गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है। ये क्षेत्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *