राजस्थान की तरफ से गर्म हवा अंचल में आ रही हैं, इसलिए भी गर्मी बढ़ रही है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 08:04:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 08:05:10 AM (IST)

गर्मी का 'रेड अलर्ट': राजस्थान की गर्म हवाओं से तपेगा ग्वालियर अंचल, अगले 4 दिन चलेगी भीषण लू
धूप से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। नईदुनिया

HighLights

  1. दिन व रात में तकरीबन स्थिर रहा तापमान
  2. नमी कम होने से गर्मी हुई तीखी
  3. राजस्थान से गर्म हवा आ रही है, इसलिए बढ़ी गर्मी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में रविवार को दिन में लू जैसी स्थिति रही। हालांकि दिन व रात का तापमान शनिवार की तरह ही रहा। दिन का तापमान 42.6 डिसे पर रहा और रात का तापमान 26.4 डिसे पर रहा यानी दिन व रात में गर्मी परेशान करती रही। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी चार दिन यानि 21 मई तक अंचल में दो से तीन डिसे तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही दिन में लू यानी हीटवेव चलने की पूरी संभावना रहेगी। आगामी दिन गर्मी की वजह से परेशानी भरे हो सकते है।

मौसम पूरी तरह से है शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक डा. अरुण शर्मा के मुताबिक, आगामी चार दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा। इस वजह से तापमान में दो से तीन डिसे की बढ़ोतरी होगी।

चूंकि पूरे प्रदेश का तापमान 42 डिसे से ऊपर चल रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में अंचल का तापमान 45 डिसे तक पहुंच सकता है और लू भी चल सकती है। चूंकि राजस्थान की तरफ से गर्म हवा अंचल में आ रही हैं, इसलिए भी गर्मी बढ़ रही है।

सुबह से ही तेज गर्मी रही

रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी लगना महसूस हो गया था। सुबह साढ़े आठ बजे ही तापमान 35 डिसे पर पहुंच गया था। साथ ही 11.30 बजे तापमान 40 से ऊपर पहुंच गया था। ऐसे में गर्मी के तीखे होने का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। हालत यह थी बाहर निकलते ही लोग धूप से जलने जैसा अहसास कर रहे थे। साथ ही पसीना-पसीना हो रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *