ग्वालियर की लापता किशोरी ने बरामदगी के बाद गैंगरेप का आरोप लगाया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार ह …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 09:22:20 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 09:22:20 AM (IST)

ग्वालियर में मकान मालिक का भांजा बहलाकर ले गया था बेंगलुरु, फिर किशोरी से किया गैंगरेप, दो महिला समेत पांच गिरफ्तार
किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. लापता किशोरी को पुलिस ने बेंगलुरु से बरामद किया था।
  2. किशोरी ने बाद में गैंगरेप और प्रताड़ना का आरोप लगाया।
  3. मकान मालिक परिवार समेत छह लोगों पर गंभीर आरोप लगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर स्थित घासमंडी से फरवरी में लापता हुई किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरी को पुलिस ने बेंगलुरु से बरामद किया था। उस समय उसने अपने साथ ऐसी कोई घटना होने से इन्कार किया था।

अब उसने थाने पहुंचकर कहा कि उसके साथ गैंगरेप किया गया था। इस मामले में मकान मालिक, उसका बेटा, पत्नी व अन्य रिश्तेदारों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच आरोपियोंों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है।

घासमंडी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसे मकान मालिक का भांजा योगेश राठौर, राकेश उर्फ राजू राठौर और वकीला बहला फुसलाकर ले गए थे। पुलिस ने उसे बेंगलुरु से बरामद किया था। पूछताछ की थी, तब उसने कहा था कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ। किशोरी कुछ दिनों तक डरी सहमी रही। गुमसुम रहने लगी। परिजन ने बात की।

उसने बताया कि उसके साथ बेंगलुरु में योगेश, राजेश और वकीला ने दुष्कर्म किया था। इससे पहले मकान मालिक की पत्नी गुड्डी बाई उसे कमरे में घर पर बंद कर देती। उसकी मां घर से जाती थी, तब ऐसा किया जाता था। इस दौरान मनोज राठौर, योगेश राठौर आ जाते थे। यह दोनों दुष्कर्म करते थे। उसे बेंगलुरु ले जाने में बुलबुल राठौर ने मदद की थी।

अभी एक आरोपी फरार

परिजन को यह पता लगा तो वह उसे थाने लेकर पहुंचे। यहां किशोरी ने यही घटना बताई। उसके बाद पुलिस ने एफआइआर में धारा बढ़ाईं। पुलिस ने गुड्डी बाई, योगेश, राकेश, मनोज और बुलबुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वकीला अभी फरार है।

पुलिस ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार

बालिका फरवरी में अपहृत हुई थी। उस समय ऐसी जानकारी नहीं दी थी। अब उसने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ था। छह आरोपी हैं, इसमें से पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इसमें दो महिलाएं हैं। प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी, ग्वालियर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *