ग्वालियर के सुरैयापुरा में नवविवाहिता पलक रजक की संदिग्ध मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 08:39:41 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 08:39:41 AM (IST)

ग्वालियर में कार के लिए की नवविवाहिता की हत्या... ये मार डालेंगे, सुनकर ससुराल पहुंचा भाई, पड़ी मिली बहन की लाश
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. नवविवाहिता ने मौत से पहले भाई को रोते हुए फोन किया।
  2. ससुराल वालों पर कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा।
  3. भाई पहुंचा तो अस्पताल में स्ट्रेचर पर मिला शव।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार के सुरैयापुरा क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नवविवाहिता को उसका पति व ससुराल वाले कार के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार की शाम उसका फोन भाई के पास पहुंचा था। तब वह रोते हुए कह रही थी कि उसे ले जाएं, यह लोग मार डालेंगे।

उसके बाद भाई घर पहुंचा तब पता लगा कि ससुराल वाले अस्पताल ले गए हैं। यहां वह स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में मिली। ससुरालीजनों ने फांसी लगाने की बात कही है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन के सिपुर्द कर दिया है।

सुरैयापुरा में रहने वाले अमित रजक की शादी फरवरी 2025 में पलक रजक से हुई थी। शादी के बाद से ही पूरा परिवार कार के लिए प्रताड़ित करता था। अमित महाराजपुरा एयरबेस पर ठेकेदार के अंडर में काम करता है। यह लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसने कई बार परिजन को बताया था। पलक ने मंगलवार शाम करीब 6.14 बजे अपने भाई प्रिंस को कॉल लगाया।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

उसने कहा था कि ससुराल वाले उसे मार डालेंगे। वह उसे आकर ले जाए। प्रिंस पहुंचा तो यहां कोई नहीं मिला। फिर वह अस्पताल पहुंचा, जहां पलक मृत अवस्था में मिली। मायके वालों का आरोप है कि जब पलक ने फोन किया तब वह रो रही थी। वह बहुत परेशान थी। वह बार-बार यही कह रही थी कि उसे मार दिया जाएगा। यही हुआ, जब अस्पताल पहुंचे तो स्ट्रेचर पर उसकी लाश पड़ी थी। मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *