नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रखरखाव कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली कंपनी के अनुसार, नगर संभाग उत्तर, पूर्व और दक्षिण के कई फीडरों पर कार्य किया जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में कुछ घंटों तक बिजली नहीं रहेगी।

नगर संभात उत्तर के ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

नगर संभाग उत्तर के आनंद नगर ए ब्लाक और मोतीझील फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे आनंद नगर ए ब्लाक, नवग्रह मंदिर के पीछे का क्षेत्र, शिव नगर, समर्थ स्कूल, तिकोनिया पार्क मोतीझील, चंबल कॉलोनी, शिव शक्ति नगर, मूर्तिकार पहाड़ी, आनंद नगर सी ब्लाक, शुक्ला प्लांट और रजमन नगर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

naidunia_image

नगर संभाग दक्षिण के ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

नगर संभाग दक्षिण के पार्क फीडर पर सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सैनिक कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, गुरुनानक अपार्टमेंट, वीरपुर, अमर गार्डन, नगरे की पहाड़ी, जैन कॉलोनी, यस अपार्टमेंट और सावरियाधाम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *