मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विवाह केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि दो परिवारों को जोड़ने का पवित्र संबंध है। उन्होंने कहा कि बेटियों के माध्यम से दो घर एक-दूसरे से जुड़ते हैं और यही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी खूबसूरती है। वे रविवार को राजस्थान के कोटा में ग्राम रींछी में आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन यदुवंशी अहिरान एवं यदुवंशी मुल्की अहीर समिति द्वारा किया गया, जो संस्था का 38वां सामूहिक विवाह सम्मेलन था। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौजूद रहे।
