ग्वालियर के गिरवाई इलाके में कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर घायल हुआ। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बत …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 09:09:51 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 09:09:51 AM (IST)

सरेआम कार सवार बदमाशों ने युवक के पेट में मारी गोली, फायरिंग कर भाग निकले; गंभीर घायल
ग्वालियर में गोलीबारी की वारदात से दहशत। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. गिरवाई इलाके में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी
  2. सरेराह गोली युवक के पेट में लगी हालत गंभीर बनी हुई है
  3. कार सवार बदमाश वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते भागे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के गिरवाई इलाके में सोमवार शाम सरेराह गोलीबारी की वारदात ने दहशत फैला दी। बाइक से जा रहे युवक को कार सवार बदमाशों ने गोली मारी है। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली मारने के पीछे वजह रंजिश बताई जा रही है। पूर्व में इन लोगों में आपस में झगड़ा हुआ था। 24 घंटे में रंजिश के चलते गोलीबारी की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले सोमवार शाम को यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधिया नगर में वारदात हुई थी। यहां सोनू परिहार को गोली मारी गई थी।

जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकर कॉलोनी का रहने वाला अखिलेश कुशवाह अपनी बाइक से जा रहा था। वह गिरवाई इलाके में पुराने थाने के पास तिराहे पर पहुंचा ही था कि पीछे से स्विफ्ट कार में सवार होकर रिहान गुर्जर, आकाश गुर्जर, आनंद कुशवाह व इनके साथी आए। इन लोगों ने ओवरटेक कर बाइक रोकी और गोली मार दी। गोली अखिलेश के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

गुंडे हवाई फायरिंग कर भागे

पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गुंडे हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसके बाद पुलिस पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पेट में गोली निकली। पुलिस ने जब अखिलेश से बात की तब उसने बताया कि पूर्व में गाड़ी रखने को लेकर रिहान गुर्जर से उसका झगड़ा हुआ था। इस संबंध में जनकगंज थाने में एफआइआर भी दर्ज कराई थी। वह रंजिश रखा हुआ था। अब उसने रैकी कर हमला कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *