नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती रैली यानी शारीरिक परीक्षा के आयोजन के लिए सेना भर्ती कार्यालय सागर और ग्वालियर में से संभावनाओं का परीक्षण कर रहा है।

इसी क्रम में ग्वालियर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में सेना भर्ती कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल पंकज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

सागर को प्राथमिकता

  • इसमें कर्नल पंकज कुमार ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली के आयोजन के लिए सागर को प्राथमिकता दी गई है। इस संबंध में सागर में संभावित स्थल का निरीक्षण कर वहां के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की जा चुकी है। ग्वालियर में भी भर्ती रैली आयोजित किए जाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

खेल ग्राम परिसर को संभावित स्थल के रूप में देखा गया

बैठक में बताया गया कि ग्वालियर में गोला का मंदिर-मुरैना रोड पर आइएसबीटी के समीप स्थित खेल ग्राम परिसर को भर्ती रैली के संभावित आयोजन स्थल के रूप में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा देखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें- सगे मां-बाप ने छोड़ा, 5 साल की उम्र में सिग्नल पर मांगी भीख, फास्टर केयर योजना से बच्ची को मिला नया परिवार

एक से 14 अक्टूबर तक प्रस्तावित है भर्ती रैली

कर्नल पंकज कुमार ने बैठक में जानकारी दी कि अग्निवीर भर्ती रैली आगामी एक अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में केवल वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। प्रतिदिन लगभग एक हजार अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) आयोजित की जाएगी, जिसमें दौड़ सहित अन्य निर्धारित गतिविधियां शामिल रहेंगी।

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम टी. प्रतीक राव, अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस. सागर, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह हैं दिक्कते

सेना भर्ती बोर्ड ग्वालियर में ही फिजिकल टेस्ट कराना चाहता है क्योंकि भिंड, मुरैना, ग्वालियर के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी हैं। पर उपयुक्त बड़ा मैदान नहीं मिल रहा। ~2025 में दो से 12 अगस्त तक दिव्यांग खेल स्टेडियम में टेस्ट होना था, अनुमति निरस्त हो गई। आखिरी वक्त में परीक्षा शिवपुरी के तात्या टोपे स्टेडियम में शिफ्ट करनी पड़ी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *