ग्वालियर के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जहां बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें ट …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 04:10:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 04:15:08 PM (IST)

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का एलान, ग्वालियर के ऑलराउंडर यशवर्धन सिंह चौहान बने कप्तान
यशवर्धन को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई देते जीडीसीए सचिव। साथ में है स्थानीय कोच।

HighLights

  1. श्रीलंका दौरे के लिए यशवर्धन को मिली टीम इंडिया की कप्तानी
  2. यशवर्धन को वनडे और मल्टी-डे दोनों टीमों का कप्तान बनाया गया
  3. यशवर्धन ऑलराउंडर हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं

राजदिल शिवहरे, नईदुनिया, ग्वालियर। ग्वालियर के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा की है, जिसमें यशवर्धन को वनडे और मल्टी-डे दोनों टीमों का कप्तान बनाया गया है। उनके चयन से ग्वालियर और चंबल अंचल के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

यशवर्धन चंबल डिवीजन का प्रतिनिधित्व करते हैं और ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल के छात्र हैं। वह एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं और पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं। चंबल क्षेत्र के एक अन्य खिलाड़ी मनल चौहान को भी मल्टी-डे टीम में जगह मिली है।

सचिव ने सबसे पहले दी सूचना

यशवर्धन ने बताया कि उनके चयन की जानकारी सबसे पहले जीडीसीए के सचिव विजयप्रकाश शर्मा ने दी। टीम में चयन और कप्तानी मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके माता-पिता की मेहनत और त्याग का परिणाम है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ग्वालियर की तानसेन क्रिकेट एकेडमी के कोच लवकेश चौधरी को भी दिया, जिनके मार्गदर्शन ने उनके क्रिकेट करियर को नई दिशा दी।

23 जून से प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी टीम

भारतीय अंडर-19 टीम 23 जून से शुरू होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी। इसके बाद 30 जून को टीम श्रीलंका रवाना होगी। दौरे में भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे तथा दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे चार जुलाई को हम्बनटोटा में खेला जाएगा।

भारत अंडर-19 मल्टी-डे टीम

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मानल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे., बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र और चिगुरुपति वेंकट।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे के लिए महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा, इंदौर की अनादि तागड़े का हुआ सिलेक्शन

यहां देखें फुल शेड्यूल

तारीख मुकाबला स्थान
4 जुलाई 2026 पहला वनडे हम्बनटोटा
6 जुलाई 2026 दूसरा वनडे हम्बनटोटा
9 जुलाई 2026 तीसरा वनडे हम्बनटोटा
13-16 जुलाई 2026 पहला मल्टी-डे मैच गाले
20-23 जुलाई 2026 दूसरा मल्टी-डे मैच कोलंबो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *