पुलिस उससे अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है। …और पढ़ें

HighLights
- ग्वालियर में भाभी ज्योति कुशवाह हत्याकांड
- विवेकानंद चौराहे के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
- परिजनों पर बयान बदलने का बना रहा था दबाव
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में देवर की गोली लगने से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने वारदात में उपयोग पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपी बहनोई अमर कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को विवेकानंद चौराहे के पास से पकड़ा है।
मृतिका भाभी ज्योति अपने पति के साथ। फाइल फोटो
पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने सास-ससुर को अपने पक्ष में बयान देने के लिए धमकाने आ रहा है। थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में अमर ने बताया कि उसने पिस्टल घासमंडी निवासी मोनू बाथम से खरीदी थी, जिसकी पिछले वर्ष हत्या हो चुकी है। पुलिस उससे अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है।
गौरतलब है कि 31 मई को तृप्ती नगर निवासी ज्योति की देवर योगेश द्वारा चलाई गई गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद स्वजन ने शव को फ्रीजर में छिपा दिया था, लेकिन पुलिस को सूचना मिलने पर मामला सामने आ गया था।
