केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा, राहुल गांधी के पास राष्ट्र के विकास को लेकर उनके पास कोई विजन नही हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 25 May 2026 08:55:41 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 May 2026 12:31:39 PM (IST)

रामदास अठावले का राहुल गांधी पर तंज: विपक्ष में भविष्य उज्ज्वल, लेकिन जब तक मैं मोदी के साथ हूं, पीएम बनना असंभव
ग्वालियर एयरपोर्ट पर  केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का अभिनंदन किया। नईदुनिया

HighLights

  1. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रविवार को थे ग्वालियर में
  2. सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
  3. प्रोटोकॉल विवाद पर दी सफाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने नगर प्रवास के दौरान रविवार को वीआइपी सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनका भविष्य विपक्ष में उज्ज्वल है। प्रधानमंत्री पद तक पहुंचना उनके लिए मुश्किल ही नहीं, असंभव है, क्योंकि कांग्रेस वैचारिक रूप से शून्य हो चुकी है। राष्ट्र के विकास को लेकर उनके पास कोई विजन नही हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल सहित जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं भाजपा ने बड़ी विजय हासिल की है।

राहुल गांधी की पार्टी का बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल है, लेकिन मैं यह बात कह देना चाहता हूं कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का जो सपना है, वह तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक मैं नरेंद्र मोदी के साथ हूं। राज्यमंत्री ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार दो करोड़ 68 लाख दिव्यांग है। दिव्यांगों के लिए केंद्र सरकार की आर्थिक मदद से लेकर कई योजनाएं संचालित हैं।

उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (अठवाले) राष्ट्रीय राजनीतिक दलों में पांचवें स्थान पर जल्द ही पहुंच जाएगी। नगर प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के अभिवादन के लिए नहीं पहुंचने संबंधी सवाल पर उनका कहना था कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा विमानतल पर आए थे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

केंद्रीय राज्य मंत्री का वीआइपी सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, भारतीय जनता पार्टी महानगर किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी पंकज पाठक, भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) जिला मंत्री शिव सिंह बघेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व मीडिया प्रभारी पंडित अमरीश शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर ग्वालियर के पूर्व आइटी सह प्रभारी अखंड अग्रवाल ने स्वागत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *